Advertisment

बिहार में Crime है कंट्रोल, अपराधिक घटनाओं में हुई कमी तो इतने लोग हुए गिरफ्तार

पटना: एक तरफ बिहार में Crime में बढ़ोत्तरी की बातें की जाती है तो दूसरी तरफ राज्य की पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अपराध और अपराध पर अंकुश लगाने समेत राज्य के लोगों को अन्य तरह की सुविधाएँ प्रदान करने के लिए नए नए प्रयोग कर रही है। मामले में गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर कही। वर्ष 2024 में बिहार पुलिस ने तीन लाख से भी अधिक लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया तो इसके साथ ही 4861 अवैध हथियार और 22632 कारतूस भी बरामद की।

इतना ही नहीं बिहार पुलिस ने 165 देशी बम के साथ 604 डेटोनेटर भी बरामद की है। बिहार में आये दिन अवैध गन फैक्ट्री की बातें सामने आती है तो बिहार पुलिस ने कार्रवाई करते हे 83 अवैध लघु बंदूक कारखाना का भी उद्भेदन किया है। बिहार पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ा के अनुसार राज्य में पिछले वर्षों की तुलना में डकैती के मामले में 15.36 प्रतिशत, चोरी के मामले में 5.93 प्रतिशत और दंगा में 15.82 प्रतिशत की कमी आई है। इसके साथ ही बिहार विशेष कार्यबल ने नक्सलियों के विरुद्ध भी बड़ी कामयाबी हासिल की है।

इधर विशेष कार्यबल ने वर्ष 2024 में नवंबर तक में 120 नक्सलियों को दबोचा है जबकि 246 कारतूस के साथ 134 किलो विस्फोटक, 554 डेटोनेटर, 146 बारूदी सुरंगें भी बरामद किये हैं। इसके साथ ही एसटीएफ ने वर्ष में पांच अपराधी जिसमें चार पर इनाम भी घोषित था को मुठभेड़ में मार गिराया और 787 अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई और साइबर सेल ने भी आर्थिक और साइबर क्राइम को कंट्रोल करने में कई सफलताएँ हासिल की है।

साइबर फ्रॉड के मामले में राज्य में 13403 मोबाइल नंबर और 4804 IMEI को ब्लाक किया है। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि आर्थिक अपराध इकाई की गठित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं पेट्रोलिंग यूनिट सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर निगरानी रख रही है और अब तक कुल 419 विवादित, भ्रामक, आपत्तिजनक पोस्ट, फर्जी प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। ईओयू ने अब तक आय से अधिक संपत्ति मामले में 26 मामलों में घोषणा पत्र एवं आदेश निर्गत किया है जबकि पीएमएलए के तहत 339.3952 करोड़ की परिसंपत्तियों को समपहृत करने के लिए कुल 204 प्रस्ताव ईडी को दे चुकी है जबकि 51.919 करोड़ रूपये की अपराध जनित संपत्ति जब्त कर लिया है।

इसके साथ ही बिहार पुलिस ने राज्य में नशाबंदी के मामले में भी कार्रवाई करते हुए भारी सफलता हासिल की है और 13024.13 किलोग्राम गांजा, 303.045 किलोग्राम चरस, 5004.67 किलोग्राम डोडा, 63071 इंजेक्शन, 108398 बोतल कोडिन बेस्ड सिरप, 50321 टेबलेट के साथ ही 19.528 किलोग्राम हेरोइन, स्मैक, ब्राउन सुगर, 10.257 किलोग्राम अफीम बरामद करते हुए कुल 1333 अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। इसके साथ ही राज्य में करीब 2525.32 एकड़ में लगे अवैध अफीम के फसल को भी नष्ट किया गया है।

इसके साथ ही परीक्षा से संबंधित अपराधो में भी 336 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। देश में नए अपराधिक कानून के अधिसूचित होने के बाद राज्य के सारण जिला में रिकॉर्ड 50 दिनों में अभियुक्त को सजा दिलवा कर बिहार ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया। बिहार में शराबबंदी कानून को तोड़ने के मामले में भी राज्य की पुलिस ने करीब चार लाख 89 हजार 33 अभियोग दर्ज कर एक लाख दो हजार 648 वाहन को जब्त किया जबकि 770250 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   मुसीबत में ‘Helping Hand’ बनकर लोगों की ‘मुस्कान’ लौटा रही, कॉल के 5 मिनट के अंदर पहुंच रही बिहार पुलिस

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Crime Crime Crime Crime Crime Crime Crime Crime Crime Crime Crime Crime
Crime

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...