फर्जी पुलिस बनकर युवक करता था वसूली, हुआ गिरफ्तार

गोपालगंज : फर्जी पुलिस बनकर युवक करता था वसूली – गोपालगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फर्जी पुलिस बनकर एनएच- 27 पर शराब तस्करों से अवैध वसूली करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इस युवक के निशानदेही पर चार बाइक सहित 27 पीस अंग्रेजी शराब बरामद भी किया है। पुलिस ने यह करवाई कुचायकोट थाना के एनएच-27 जलालपुर पैक्स गोदाम के समीप किया है। गिरफ्तार युवक का नाम राजन कुमार है। यह यूपी के तरेया सुजान थाना के रहने वाला है।

इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थानाध्यक्ष साक्षी राय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब जांच के नाम पर कुछ लोग नकली पुलिस बनकर यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों से मोटी रकम वसूल रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर एनएच-27 जलालपुर गांव के समीप छापेमारी किया गया तो पुलिस को देखकर दो लोग भागने लगे।

फर्जी पुलिस बनकर युवक करता था वसूली

पुलिस ने एक युवक को पकड़न कर इसके निशानदेही पर चार बाइक और 27 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम राजन कुमार है। यह यूपी के तरेया सूजन का रहने वाला है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने पर कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस बाकी लोगों के गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

https://22scope.com/2-innocent-children-died-due-to-drowning-in-water-filled-pit-in-gopalganj/

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...