आलोक भगत हत्याकांड का खुलासा, बीजेपी नेता के भाई समेत पांच गिरफ्तार

जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने टाइगर क्लब के संचालक आलोक भगत हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा महज 48 घंटे के भीतर कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकाण्ड में शामिल मुख्य आरोपी छोटू बच्चा सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पांच आरोपियों में एक आरोपी कदमा के बीजेपी मंडल अध्यक्ष का भाई भी है।

आलोक भगत हत्याकांड का खुलासा

वहीं हत्या में प्रयुक्त तीन देशी कट्टा, एक जिन्दा गोली और तीन खोखा बरामद किया गया है। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आलोक भगत की हत्या हुई थी। एसएसपी ने कहा कि बीते दुर्गा पूजा के समय इन लोगों के गुटों में मारपीट भी हुई थी, लेकिन उस समय इन लोगों के किसी भी गुट ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द उन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

लाला जुबिन की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...