अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर सभा ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

बेगूसराय : अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर सभा के द्वारा पार्टी ऑफिस से जुलूस निकालकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के माध्यम से मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम की गारंटी देने के साथ-साथ 600 रोजाना मजदूरी देने, भूमिहीन मजदूरों को बांस गीत का पर्चा देकर उन्हें आवास मुहैया कराया जाए. इसके साथ ही सरकारी विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ने के पहले उन्हें सरकार आवासीय सुविधा दें, उसके बाद उन्हें हटाया जाए. मनरेगा मजदूरों के भुगतान में धांधली की जांच कर भुगतान कराने और शहरी मजदूरों को भी मनरेगा योजना से जोड़ने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में शामिल अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र देव वर्मा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के विभिन्न समस्याओं को लेकर यह प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया है सरकार से विभिन्न मांगों को मांगा गया है अगर यह जल्द पूरा नहीं होगा तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.

रिपोर्ट : सुमित

भारतीय बीज भंडार के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...