Advertisment

बोकारो स्टील प्लांट के सीजेड गेट के पास ठेका मजदूरों का प्रदर्शन

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के अंदर इंगोट मोल्ड फाउंड्री मैं काम करने वाले ठेका मजदूरों ने शुक्रवार को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के बैनर तले स्टील प्लांट के सीजेड गेट के सामने प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन मैनेजमेंट के द्वारा इंगोट मोल्ड फाउंड्री से निकाले गए ठेका मजदूर ने न्यूनतम मजदूरी और अन्य समस्याओं को लेकर किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ठेका मजदूर सह बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्राण सिंह ने कहा कि 120 मजदूर लगभग 20-22 वर्षों से इंगोट मोल्ड फाउंड्री में काम करते आ रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट ने काम की कमी का हवाला देकर लगभग 65 से 70 मजदूरों को काम से बाहर कर दिया। जिसके खिलाफ लगभग 1 महीने से लगातार मजदूरों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

साथ ही यह भी कहा कि मजदूरों के नेता बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के महामंत्री कॉमरेड रामाश्रय प्रसाद डिपार्टमेंट ईडी और जीएम से भी बात कर रहे हैं लेकिन मैनेजमेंट मजदूरों के मुद्दे पर सिर्फ टालमटोल की नीति अपनाते हुए आनाकानी कर रही है। मैनेजमेंट और ठेकेदार मिलकर अंग्रेजों वाली हुकूमत चला रही है पूरे प्लांट में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी ना देकर दैनिक भत्ता पर मजदूरों से काम लिया जा रहा है।

मजदूरों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि निकाले गए मजदूरों को वापस लिया जाए। ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दिया जाए। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में प्लांट के अंदर और बाहर सभी जगह प्रदर्शन और आंदोलन होगा जिसके जिम्मेदार बोकारो स्टील प्लांट मैनेजमेंट होगा।

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...