Advertisment

Nawada में 3 दिवसीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित, पहले दिन…

नवादा: दूसरी बिहार राज्य भारोतोलन कैडेट चैंपियनशिप 2024 नवादा के मौर्य गार्डन होटल में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित की गयी है। समारोह का उद्घाटन नवादा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विभा देवी ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा एवं सचिव उपेंद्र कुमार, नवादा जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष बसंत प्रसाद एवं खेलो इंडिया साइ सेंटर के कोच गुरु गोविंद सिंह ने संयुक्त रूप में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में पहले दिन बालक वर्ग के 35 किलोग्राम के अंडर 11 ग्रुप में प्रथम स्थान जहानाबाद के आयुष राज, द्वितीय स्थान पर नवादा के पीयूष कुमार, 40 किलोग्राम वर्ग में प्रथम सीतामढ़ी के आयुष राय, द्वितीय जहानाबाद के लक्ष्य कुमार, तृतीय बेगूसराय के राजकुमार, अंडर 13 के 35 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान पर पटना के यश कुमार, द्वितीय स्थान पर मोतिहारी के धर्मवीर कुमार, तृतीय स्थान पर सारण के विशाल कुमार, 40 किलो वर्ग प्रथम स्थान पर गोपालगंज के दीपक कुमार, द्वितीय स्थान पर गोपालगंज के हर्षित कुमार और तृतीय स्थान पर सीतामढ़ी के आयुष राय रहे।

बालिका वर्ग में अंडर 11 के 25 किलोग्राम वर्ग में जहानाबाद की सृष्टि शर्मा प्रथम रही जबकि 30 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान पर जहानाबद की साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान पर गोपालगंज की पल्लवी कुमारी, तृतीय स्थान पर नवादा की स्वाति वर्मा, अंडर 13 आयु वर्ग के 30 किलोग्राम में पटना की खुशी कुमारी प्रथम, जहानाबाद की सोनाक्षी कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की।

प्रतियोगिता में खेल प्रेमी अलखदेव प्रसाद यादव, रामविलास प्रसाद यादव, शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा, राजीव कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार, नरेश प्रसाद, सुरेश कुमार वर्मा, यमुना प्रसाद, संतु कुमार, रंजीत कुमार, रणधीर कुमार ने अपना अहम योगदान दिया। राज्य के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों को ठहरने एवं खाने पीने की व्यवस्था संघ के द्वारा की गयी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Weapon के साथ वीडियो रखने की कीमत जिंदगी, बेगूसराय में…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada Nawada

Nawada

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...