बजट नहीं मिलने से भारत स्काउट एंड गाइड हुआ लाचार- बंधु तिर्की

रांची : सरकार से बजट नहीं मिलने के कारण भारत स्काउट एंड गाइड कमजोर हो गया है. इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राजभवन पहुंचे. राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड संस्था के स्टेट चीफ कमिश्नर होने के नाते राज्यपाल से मुलाकात की, और उनके संरक्षण की बात हुई, ताकि झारखंड में यह मजबूत हो सके. वहीं राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि इनकी संरक्षण किया जाएगा.

विधायक बंधु तिर्की ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व जब मैं मंत्री था उस दौरान भारत स्काउट एंड गाइड को राज सरकार के द्वारा बजट में पैसा भी मुहैया कराया गया था, लेकिन विगत चार-पांच वर्षों में बजट न मिलने के कारण भारत स्काउट एंड गाइड संस्था थोड़ी कमजोर हो गई है. इसी कारण राज्यपाल को इस बात से अवगत कराया गया, ताकि वर्तमान सरकार भारत स्काउट एंड गाइड के प्रति गंभीर हो. आने वाले बजट सेशन में इनका भी बजट सेशन हो सके, जिससे भारत स्काउट एंड गाइड फिर से झारखंड राज्य में मजबूती से खड़ा हो सके.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

Union Budget 2022 : बजट से पहले शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स करीब 800 अंक ऊपर

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...