Mobile से किसान अब लेंगे कृषि पैदावार और सुरक्षा की जानकारी

केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना ने राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली एप के उपयोग को लेकर किसानों को दिया प्रशिक्षण। किसानों ने मोबाइल में एनपीएसएस एप को डाउनलोड कर जाना कृषि पैदावार एवं सुरक्षा के बारे में

पटना: केंद्र सरकार के अधीन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र पटना द्वारा शनिवार को पटना कार्यालय में राष्ट्रीय नाशीजीव निगरानी प्रणाली एप के उपयोग को लेकर प्रगतिशील किसानों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया साथ ही सभी किसानों के मोबाइल में एनपीएसएस एप को डाउनलोड भी कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम विवेक कांत गुप्ता, वनस्पति संरक्षण अधिकारी एवं डॉ प्रमोद कुमार, संयुक्त निदेशक, मुकेश कुमार, उप निदेशक, एवं राहुल कुमार, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, कृषि भवन, मीठापुर, पटना की अध्यक्षता में तथा सैयद अहसन सज्जाद, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, राजेश यादव, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी, एवं संदीप कुमार द्विवेदी, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी की उपस्थिति में कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनपीएसएस एप के उपयोग एवं महत्व के विषय में,आईपीएम के महत्व एवं आईपीएम के सिद्धांत एवं उसके विभिन्न आयामों के बारे में,ट्राईकोडर्मा से बीज उपचार का प्रदर्शन, कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित इस्तेमाल, मनुष्य पर होने वाले कीटनाशकों का दुष्प्रभाव, कीटनाशकों के लेवल एवं कलर कोड, यांत्रिक विधियों जैसे येलो स्टिकी, ब्लू स्टीकी, फेरो मैन ट्रैप, फल मक्खी जाल, लाइट ट्रैप के उपयोग के बारे में और जैविक विधि के इस्तेमाल, मित्र एवं शत्रु कीटों की पहचान, नीम आधारित एवं अन्य वानस्पतिक कीटनाशक के महत्व के बारे में तथा विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट/व्याधि की पहचान के बारे में विस्तार से बताया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish Kumar ने दलितों और पिछड़ों के लिए जो किया आप सोच भी नहीं सकते, जदयू ने अरविंद केजरीवाल को…

Mobile Mobile Mobile
Mobile
Saffrn

Trending News

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में चालक की मौत, परिजनों में...

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी-भरको मुख्य मार्ग पर गोरगम्मा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर एवं बाइक की...

6 अप्रैल को 45 साल की हो जाएगी दुनिया की सबसे...

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में आज प्रेसवार्ता की गई। मीडिया को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा...

पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी में 45 लाख से अधिक...

पटना : राज्य में पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन (THR) का वितरण किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत...

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड...

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img