Dhanbad : नये साल के आगमन से पूर्व सैलानियों को लुभाने लगा तोपचांची झील, ये नजारे आपको भी कर देंगी तरोताजा…

Dhanbad : नए साल के स्वागत को तैयार है धनबाद का तोपचांची झील। यहां प्रकृति की खूबसूरती निहारने के लिए आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। धनबाद का तोपचांची झील जिसके बारे में कहा जाता है कि ”यह शांति और सुकून की ऐसी दुनिया है जहां समय ठहर जाता है!”यह अपनी शांति, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जानी जाती है। न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे झारखंड और देश के अन्य हिस्सों से आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। सालों भर पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, और हरियाली से ढकी पहाड़ियों के देखने आते हैं। यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है।

तोपचांची झील का क्षेत्र काफी शांत और प्रदूषण मुक्त है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर होकर एक सुकून भरा समय बिता सकते हैं इस झील के आसपास के क्षेत्र में हरे-भरे जंगल और पहाड़ियां हैं, जो इसे और भी मनमोहक बनाते हैं.जब सूरज की किरणें झील के पानी पर पड़ती हैं, तो झील का दृश्य और भी अद्भुत हो जाता है। इस शांत वातावरण में बैठकर लोग मानसिक शांति और आध्यात्मिक अनुभव की अनुभूति कर सकते हैं।

e4y640 min 22Scope News

बता दें कि इस झील के पास स्थित तोपचांची अभ्यारण्य भी पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र है। यहां विभिन्न प्रकार के वन्यजीव और पक्षी पाए जाते हैं, जो इस क्षेत्र को और भी रोचक बनाते हैं। झील के पास बसे जंगलों में टहलते हुए पर्यटक विभिन्न पक्षियों की चहचहाहट और वन्यजीवों की झलक का आनंद ले सकते हैं। यह क्षेत्र वन्यजीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए भी एक आदर्श स्थान है।

Dhanbad : मानसून में बढ़ जाती है झील की सुंदरता

झील के शांत वातावरण के अलावा, यहां का मौसम भी बेहद सुहाना होता है। सालभर यहां का तापमान मध्यम रहता है, जिससे यह जगह पूरे साल पर्यटकों के लिए अनुकूल बनी रहती है। खासकर मानसून के समय यह झील अपने चरम सौंदर्य पर होती है। बरसात के दिनों में यहां की हरियाली और झील के पानी का संयोजन एक अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत करता है, जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

पर्यटकों की लगी रहती है भीड़

झारखंड के अलावा, आस-पास के राज्यों से भी लोग तोपचांची झील की सुंदरता का आनंद लेने आते हैं। यह झील ना केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां का शांत और सुकून भरा वातावरण भी लोगों को यहां खींच लाता है। यहां आकर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाते हैं, नाव की सवारी का आनंद लेते हैं और प्रकृति की गोद में सुकून भरे पल बिताते हैं। जिस तरह से मंत्री ने बताया कि तोपचांची झील झारखंड के पर्यटन मानचित्र में एक बार फिर से छा जाएगा यह सच हो सकता है बशर्ते आवंटित फंड का इस्तेमाल ईमानदारी से किया जाये।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...