Advertisment

ट्रक ड्राइवर को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

कटिहारः कुर्सेला में ट्रक ड्राइवर को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।  9 अगस्त की रात कुर्सेला देवीपुर के पास बक्सर जिले के एक ट्रक ड्राइवर प्रदीप ठाकुर को तीन अपराधियों ने मुंह में गोली मारकर दो हज़ार रुपया लूट लिया। ट्रक ड्राइवर का इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश करते हुए एक आरोपी रिकेश कुमार को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि रिकेश और उसके साथी नशे के आदी हैं। नशे की इसी लत के कारण तीनों युवकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।  फिलहाल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...