Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल में चाचा-भतीजे की डूबकर मौत

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो गई। दोनों जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार के रहने वाले थे। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आयुष कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर चाचा प्रजीत पांडेय और दोस्तों के साथ भटिंडा फॉल घूमने गया था। सभी ने पहले वहां नाश्ता किया। इसके बाद आयुष अपने चाचा के साथ फॉल के आसपास घूमने और फोटोग्राफी करने चला गया।

फोटोग्राफी के दौरान फिसला पैर

बताया गया कि फोटोग्राफी करते समय अचानक पैर फिसलने से आयुष और प्रजीत पानी के तेज बहाव में गिर गए। दोनों ने एक-दूसरे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना को देखकर आयुष के दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई।

कई घंटे की मशक्कत के बाद मिले शव

सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और पानी में दोनों की तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जन्मदिन के मौके पर भटिंडा फॉल घूमने निकले आयुष और उनके चाचा प्रजीत की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।

Ranchi-Alipurduar Puja Special Train: दुर्गापूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत, 12...

दुर्गापूजा की भीड़ को देखते हुए रांची-अलीपुरद्वार साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। जानें रूट, समय और प्रमुख स्टेशनों की...

Jharkhand Weather: रांची सहित 11 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश,...

 झारखंड में 26 जून तक 997.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से सिर्फ 1% कम है। रांची सहित 11 जिलों में सामान्य से अधिक...

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...