Vinod Kambli की फिर अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क: Vinod Kambli की फिर अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli की फिर से अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर फिलहाल उनकी देखभाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि  इस समय स्वास्थ के साथ-साथ विनोद कांबली की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं Vinod Kambli

बता दें कि Vinod Kambli पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर विनोद कांबली का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हॉस्पिटल में एडमिट नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि Vinod Kambli के सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Vinod Kambli  ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में बताया था कि वो गंभीर यूरिन इंफेक्शन से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से पिछले महीने बेहोश हो गए थे। वह वीडियो वायरल हो गया था। बता दें, Kambli  को कई तरह की बीमारियां हैं। उन्हें हार्ट अटैक भी आ चुका है।

Vinod Kambli

हाल ही में सचिन तेंदुलकर के साथ का Vinod Kambli का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

हाल ही में Vinod Kambli का एक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आए थे। उसमें वह काफी बीमार दिख रहे थे। उसके बाद से उनकी हालत को लेकर काफी चिंता जताई गई थी। बताया जा रहा है कि शराब की लत के कारण Kambli की तबीयत दिनों दिन गिरती जा रही है।

हाल ही में  Kambli की इस हालत को देखकर टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने 1983 वर्ल्ड कप के साथियों के साथ मिलकर  Kambli को रिहैब के लिए मदद का ऑफर दिया था। इसके बाद 52 साल के Kambli ने भी कपिल देव के ऑफर को स्वीकार किया और मदद के लिए आभार जताया था। बता दें, कांबली अभी तक 14 बार रिहैब जा चुके हैं।

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...