तिसरी में फंदे से झूलता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह. तिसरी थाना इलाके के गड़कुरा पंचायत के भूराई में एक महिला का शव फंदे से झूलता मिला है। मृतका अमरजीत शर्मा की पत्नी 30 वर्षीय सुलेखा देवी है। घटना की जानकारी पर तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

तिसरी में मिला महिला का शव

घटना को लेकर मृतका की मां सोनिया देवी ने दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद अमरजीत शर्मा, उसकी सास समेत अन्य ससुरालवालों पर लगाया है। इस संबंध में मृतका की मां ने तिसरी थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में मां सोनिया देवी ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी सुलेखा की शादी अमरजीत शर्मा के साथ की थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे भी हुए।

इस दौरान लगातार उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की भी मांग की जाती थी। इधर घटना को लेकर मृतका की सास सुमित्रा देवी का कहना है कि मृतका ने लोन ले रखा था। फाइनेंस कंपनी के लोग तगादा में आए थे। इस कारण प्रताड़ित होकर उसने आत्महत्या कर ली। उस दौरान वह घर पर नहीं थी।

वहीं पंचायत के मुखिया इब्राहिम अंसारी ने कहा कि लोन के कारण ही घटना हुई है। हालांकि घटना का वास्तविक कारण क्या है, यह तो पुलिस की जांच में ही सामने आएगा। फिलहाल दोनों पक्ष से आरोप प्रत्यारोप लगाया जा रहा है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...