घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर की हत्या

जहानाबाद : सदर थाना क्षेत्र के एरकी मोहल्ले में एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका 37 वर्षीय प्रतिमा देवी के पिता मखदुमपुर थाना क्षेत्र के गांगुली बिगहा निवासी सरयू दास ने बताया कि मेरी बेटी की शादी 14 साल पहले एरकी निवासी सतिक दास के पुत्र गुड्डू कुमार से हुई थी। शादी के बाद दोनों का संबंध ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन सोमवार शाम मेरे 10 साल के नाती रोते हुए फोन किया की मम्मी को पापा दादी और चाचा लोग मिलकर पीट रहे हैं। उसके बाद हम लोगों को पता चला कि अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन यहां आए तो देखा कि मेरी बेटी मरी हुई है।

मृतका के पिता के अनुसार, घरेलू विवाद के मारपीट किया गया जिसके कारण जिसके कारण मेरी बेटी की मौत हुई है। इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हमलोग अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को कुचला, मौत

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...