बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को कुचला, मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर के पास की है। मृतक की युवक की पहचान भगवानपुर के रहने वाले मोहन तांती का पुत्र दीपक कुमार तांती के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि दीपक कुमार तांती अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से बाहर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल पर सवार दीपक कुमार तांती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। फिलहाल इस मौत की खबर लगते ही मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...