Advertisment

आरोपी शूटर सत्यम पंडरा से गिरफ्तार, रांची पुलिस कर रही है पूछताछ

रांची: रांची पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की हत्या के आरोपी शूटर सत्यम पाठक को रांची पुलिस ने लगभग छह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पंडरा क्षेत्र से की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से अन्य सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

गौरतलब है कि वेद प्रकाश की हत्या 7 जुलाई को रांची के धुर्वा बस स्टैंड स्थित चाय की दुकान पर हुई थी। उस समय अज्ञात हमलावरों ने पीछे से उनके गर्दन में गोली मार दी थी, जो इलाज के दौरान दिल्ली स्थित अस्पताल में उनकी मौत का कारण बनी।

पुलिस का मानना है कि सत्यम पाठक की गिरफ्तारी के बाद हत्या के मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जैसे कि यह हत्या किसके आदेश पर और क्यों की गई।

वहीं, सत्यम पाठक का एक और सहयोगी धीरज मिश्रा अभी भी फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...