Breaking : पंडरा दुकान संचालक हत्याकांड का आरोपी यहां से हुआ गिरफ्तार, मामले का सनसनीखेज खुलासा…

Breaking 

Ranchi : रांची के पंडरा में हुए जूता चप्पल दुकान के संचालक की गला रेतकर निर्मम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गौरव चौधरी बताया जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने सरोवर नगर के डेम साइड से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापित अप्रेंटिस संघ का भारी प्रदर्शन, फोर्स तैनात… 

Breaking : 27 मार्च को गला रेतकर हत्या कर दी थी हत्या

बताते चलें कि बीते 27 मार्च को पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में रवि स्टील के पास जूता व्यवसायी भूपल साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को दुकान से पैसा लूटने और हत्या करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी का पहले से बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है।

च658 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ramgarh Breaking : सीसीएल अरगड्डा प्रबंधन ने अवैध पाइप कनेक्शन काटा, तनाव की स्थिति… 

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गौरव इससे पहले चोरी के मामले में जेल में बंद था। 6 महीने पहले ही वह जेल से बाहर निकला था। जेल से निकलने के बाद भी उसने कई घरों से चोरी को घटना को अंजाम दिया था। इसी दौरान उसने चटकपुर में बिट्टू मिश्रा नाम के शख्स के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें- Palamu : एक लाख का ईनामी TSPC नक्सली ‘गोरा’ हथियार के साथ यहां से गिरफ्तार… 

Breaking : लूटपाट का विरोध करने पर की गई थी हत्या

इसी दौरान बिट्टु मिश्रा को कही से पता चल गया कि चोरी उसी ने की ती। जिसके बाद बिट्टू ने गौरव को पकड़ लिया था और मारपीट करते हुए धमकाया भी था। गौरव को शक था कि मृतक भूपल साहू ने बिट्टू को चोरी की घटना की जानकारी दी होगी। जिसके बाद से वह लगातार बदला लेने की सोच रहा था।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड कैबिनेट की इस दिन होगी अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर… 

इसी दौरान वह 27 मार्च की शाम को भूपल साहू के दुकान पहुंचा। दुकान में उसने भूपल साहू से पैसे की लूटपाट करने लगा। उसी समय गौरव ने भूपल के गर्दन पर चापड़ से जोरदार वार कर दिया। वार करने के बाद वह फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

 

 

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...