NDA नेताओं का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अंबेडकर को किया अपमान, अब मचा रहे हैं हल्ला

पटना : बिहार में एनडीए के नेताओं ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पटना से दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर जो कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, इनका यही काम बच गया है। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है।

तेजस्वी यादव के द्वारा सीएम नीतीश कुमार की इस यात्रा को अलविदा कहा जाने पर ललन सिंह ने कहा कि छोड़िए वह विधवा विलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कल बेतिया गए थे पूरा अपार समर्थन उनके साथ था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ यही भावना थी कि जो वह कहते हैं वह करते हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनाव में हराने की साजिश की थी। कांग्रेस ने बाबा साहब को प्रताड़ित कर मंत्रिमंडल से बाहर किया। विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार की यात्रा को विकास की यात्रा बताया।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी आज संविधान मार्च निकालेगी। जिसको लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को 1954 में चुनाव हराने का काम किया। वह आज संविधान की बात करती है। कांग्रेस पार्टी ने जितना शोषण बाबासाहेब को किया उतना किसी पार्टी ने नहीं किया है। हम लोगों ने उनको हमेशा सम्मान दिया है और आगे भी सम्मान देते रहेंगे।

यह भी देखें :

NDA में कोई नाराजगी नहीं, सब बेतूका बात – संतोष सुमन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा और एनडीए से नाराजगी पर मंत्री संतोष कुमा सुमन ने कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है। आप लोग को जानकारी है सब लोगों ने कह दिया है कि नीतीश कुमार ही अगले चुनाव में चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि यह सब विपक्ष का शगूफा है इससे ज्यादा कुछ नहीं है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अभ्यर्थियों पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने भी संज्ञान लिया है। आयोग भी देख रहा होगा अगर उनके शिकायत में दम होगा तो निश्चित तौर पर आगे कार्रवाई आयोग करेगी।

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान आज मोतिहारी में रहेंगे CM, चंपारणवासियों को देंगे कई बड़ी सौगात

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...