Advertisment

गांधी जी के द्वारा स्थापित School का होगा विकास, सीएम ने की कई घोषणाएं

School </span

पूर्वी चंपारण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के पहले चरण के दूसरे दिन मंगलवार को पूर्वी चंपारण पहुंचे। पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया और इस दौरान वे स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण जिले के लिए कुछ घोषणाएं भी की। इन घोषणाओं में नीतीश कुमार गन्ना किसानों के हित के लिए मूल्य वृद्धि की मांग को ले कर कहा कि गन्ना के मूल्य के वृद्धि की घोषणा हमने कल ही की है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मजुराहा जाने के दौरान लोगों ने धनौती नदी पर पुल की मांग की है। हमने भी देखा कि अगर धनौती नदी पर पुल बन जाए तो इससे मोतिहारी और कोटवा आने जाने में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीएम ने पथ निर्माण विभाग को धनौती नदी पर पुल बनाने का निर्देश दिया। अरेराज के सोमेश्वरनाथ मंदिर के पौराणिक महत्व को देखते हुए पर्यटन विभाग और पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया है कि यहां आने जाने के लिए सुगम मार्ग का निर्माण कराया जाए तथा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर का विकास करने का भी निर्देश दिया।

रक्सौल अनुमंडल के बंगरी नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण कराने का सीएम ने निर्देश दिया। बागमती नदी के तटबंध पर पक्की सड़क निर्माण का भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया। इस सड़क के बन जाने से ढाका-पताही-शिवहर-बेलसंड-रुन्नीसैदपुर के बीच आवागमन सुगम हो जायेगा। पूर्वी चंपारण के पताही में स्थित करीब 750 वर्ष पुराना घुड़दौर पोखर के जीर्णोद्धार के लिए भी सीएम ने निर्देश दिया और कहा कि इसे पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है।

सीएम ने पर्यटन विभाग को सीताकुंड के परिसर एवं संपर्क पथ का विकास करने का भी निर्देश दिया और कहा कि विकास करने से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। इस दौरान सीएम ने बड़हरवा लखनसेन उच्च विद्यालय के विकास की भी घोषणा की और कहा कि चंपारण सत्याग्रह के दौरान गांधी जी यहां करीब 6 महीने तक रुके थे। उन्होंने ही यहां पहले बुनियादी विद्यालय की स्थापना की थी अब इसके विकास से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार ने जल्द से जल्द उपयुक्त जमीन अधिग्रहण की घोषणा की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Solar Panel लगाने पर केंद्र सरकार दे रही अनुदान, लोगों को किया गया जागरूक

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

School School School School School School

School </span

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...