Advertisment

पश्चिम चंपारण में यहां बनेगा Degree College और बायपास, सीएम ने गन्ना किसानों को दी ये सौगात

मंजेश कुमारDegree College

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से की। पश्चिम चंपारण में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, वहां जीविका कर्मियों के द्वारा लगाये गए स्टाल का निरीक्षण किया साथ ही वे बेतिया में स्टेडियम भी देखने गए। पश्चिम चंपारण में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

अपने भ्रमण के दौरान सीएम ने लोगों की मांग पर और कुछ अपने मन से भी कई घोषणाएं की भी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से हमने पश्चिम चंपारण में कई काम करवाया लेकिन अभी भी कुछ काम अधुरा है जिसे जल्द ही पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेतिया के स्टेडियम का निरीक्षण किया और पाया कि स्टेडियम पुराना है और काफी जर्जर हो गया है। खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ स्टेडियम का पुनर्निर्माण कराई जाए ताकि यहां आने वाले दिनों में राज्य और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल का आयोजन किया जा सके।

बायपास निर्माण के साथ ही सडकों का हो चौड़ीकरण

सीएम ने कहा कि हमने बरबत सेना से आईटीआई, सर्किट हाउस, स्टेडियम, प्रेक्षा गृह होते हुए चिकित्सा महाविद्यालय का सड़क मार्ग से भ्रमण किया और पाया कि सड़क काफी संकड़ी है जिससे आवागमन में काफी कठिनाई होती है। जल्द ही इस सड़क की चौडीकरण कराई जाएगी ताकि लोगों को दिक्कत न हो। इसके साथ ही शहर में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के बाहर बायपास का निर्माण कराया जायेगा और मदनपुर से उत्तर प्रदेश के पनियहवा तक एनएच 727-ए का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से गोरखपुर जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही दोन कैनाल पर भी सड़क निर्माण की सीएम ने घोषणा की।

1 342 scaled 22Scope News

गन्ना किसानों को फायदा

सीएम ने कहा कि पहले भी और इस बार भ्रमण के दौरान भी गन्ना किसानों ने गन्ना के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग की है। किसानों ने कहा कि गन्ना का जो मूल्य मिल रहा है वह कम है तो अब गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल 20 रूपये अधिक मिलेंगे। किसानों को यह फायदा इसी सीजन से मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के लिए 10 रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हाल ही में की गई है और गन्ना उद्योग विभाग को निर्देश दिया गया है कि दस रूपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और की जाये।

खोला जायेगा डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश से सटे गंडक नदी के पार वाले चार प्रखंडों में पढने वाले युवाओं के लिए डिग्री कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही है। उस क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज नहीं है इसलिए अब शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाये।

उद्योग का भी होगा विस्तार

सीएम नीतीश ने अपनी यात्रा के दौरान कहा कि बेतिया के चनपटिया में उद्योग पर अच्छा काम हुआ है। सरकार यहां उद्योग को और बढ़ावा देगी और यहां अब औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास किया जायेगा। इसके साथ ही अमवा मन में विद्युत् पॉवर ग्रिड का निर्माण कराया जायेगा। साथ ही बल्मिकिनगर में लव कुश पार्क का भी निर्माण कराया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NDA के लिए मोहरा या चेहरा होंगे नीतीश कुमार, बिहार के राजनीतिक महकमे में…

Degree College Degree College Degree College Degree College Degree College Degree College
Degree College

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...

JPSC Students Protest: JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर छात्रों...

JPSC Students Protest: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को और तेज़ हो गया।...