खाद के लिए ग्रामीणों में मारामारी, सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े सैकड़ों किसान

मधेपुरा : मधेपुरा में खाद की किल्लत जारी है. बिस्कोमान कृषि सेवा केंद्र के गोदाम पर हजारों किसान खाद को लेकर परेशान हैं. धान कट गई है और गेहूं, मकई की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी, यूरिया और अन्य खाद की जरूरत है. लेकिन बाजार में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं. किसानों का कहना है कि खाद के लिए सुबह 4. 00 बजे से ही लाइन में लगे है, लेकिन दोपहर तक गोदाम पर कोई अधिकारी और कर्मचारी नहीं आए है. अलग-अलग गावं से मुरलीगंज गौदाम पर पहुंचे किसान सरकार को कोस रहे हैं.

खाद की किल्लत होने से खाद की कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों की चांदी कट रही है. किसानों का कहना है कि खुले बाजार में चोरी छिपे 17 सौ से 2 हजार रुपये बोरी खाद ब्लैक मार्केट में मिल रहा है. इस हालत में खाद की कीमत को लेकर सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति धराशाई होते दिख रही है. सरकार किसानों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

ग्रामीणों के हमले में भौरा थाना प्रभारी हिमांशु कुमार घायल

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: इंडोनेशिया में वनतारा की बड़ी पहल, वन्यजीवों...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: भारत के वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर एक बड़ी साझेदारी की है। इस...

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...