Bhagalpur में गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास के घरों में भी हुई क्षति

भागलपुर: भागलपुर में एक गोदाम में आग लगने से भारी क्षति हुई है। आग लगने के कारण लाखों रूपये की क्षति की बात कही जा रही है। मामला भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के समीप की है जहां एक पॉलिथीन गोदाम  में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया जिसके बाद लोगों में हडकंप मच गया। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश तो की लेकिन आग की भयावहता देख लोग नजदीक जाने की भी हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।

वहीं आग लगने के मामले में स्थानीय लोगों ने गोदाम संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि गोदाम में आग लगने की वजह से आसपास के घरों में भी क्षति हुई है। स्थानीय लोगों ने आननफानन में मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस और अग्निशमन की टीम को दी। मौके पर अग्निशमन की टीम पहुच कर आग बुझाने में जुट गई और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Philately Bureau और फिलैटेली म्यूजियम का भव्य उद्घाटन

भागलपुर से श्वेतांबर कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Bhagalpur

Bhagalpur

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...