Advertisment

‘May I Help You’, गया रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे यात्रियों को मिलेगी मदद

गया: गया रेलवे स्टेशन के समीप में May I Help You सेंटर का एसएसपी आशीष भारती ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। इस केंद्र का उद्देश्य है कि यात्रियों और आम जनता को त्वरित सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है। इस अवसर पर एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि यह केंद्र यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है।

इस केंद्र पर पुलिस कर्मी 24×7 उपलब्ध रहेंगे और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। गया शहर एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, जो महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर और अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

यहां काफी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं, जिनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए May I Help You सेंटर की स्थापना की गई है। इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), कोतवाली थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी-कर्मी भी मौजूद रहे। गया पुलिस आम जनता और पर्यटकों की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Sitamarhi में रामायण कॉन्क्लेव आयोजित, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

May I Help You May I Help You

May I Help You

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...