Ranchi : शौच के लिए गए व्यक्ति को हाथियों ने पटक-पटककर मार डाला…

Ranchi : झारखंड में इन दिनों जंगली हाथियों का कहर देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची के तमाड़ में भी फिर से जंगली हाथियों ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान हाथियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को पटक-पटककर मार डाला। हाथियों के उत्पाद के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान दुबला गांव के रहने वाले ईश्वर दयाल महतो के रुप में हुई।

ये भी पढ़ें- Lohardaga Accident : क्रिसमस की खुशी गम में बदली, दर्दनाक सड़क हादसे में बीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सहित 3 की मौत…

Ranchi : वन विभाग ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि

Ranchi : मृतक के परिजनों को राशि देती वन विभाग की टीम
Ranchi : मृतक के परिजनों को राशि देती वन विभाग की टीम

मिली जानकारी के मुताबिक ईश्वर अहले सुबह शौच के लिए बाहर गया था। इसी दौरान जंगली हाथियों से उसका सामना हो गया। हाथियों को देखकर जबतक वह भाग पाता उससे पहले ही हाथियों ने उसे सूंढ़ से उठाकर पटकर दिया। उत्पाद मचाने के बाद हाथी वहां से दूसरे जगह चले गए। घटना में व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : मंत्री संजय प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, दिये ये निर्देश… 

आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल ईश्वर को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया।

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...