Advertisement

Garhwa में जंगली हाथियों का कहर, कई घरों को किया तबाह और…

Garhwa : गढ़वा जिले के रंका प्रखण्ड अंतर्गत कटरा पंचायत के कर्री गांव में बीती रात में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घरों को किया घर में रखे अनाज को खाया और धान के फसलों को बर्बाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात करीब 11:00 बजे 15 से 20 की संख्या में हाथियों का झुंड आया और चारों तरफ फैल गया।

3 min 3 22Scope News

ये भी पढे़ं- Breaking : हेमंत का राजतिलक, केजरीवाल, राहुल, ममता सहित ये दिग्गज नेता होंगे शामिल, देखें पूरा लिस्ट… 

जोर-जोर से हाथियों के गरजने की आवाज आने लगी जिससे हम सभी लोग भयभीत हो गए। फिर किसी तरह आग जलाकर हाथियों से अपना बचाव किया। पीड़ित परिवार में वीरेंद्र कोरवा की पत्नी सुनीता देवी ने बताई कि हमारे घर में रखे पांच बोरा धान और दो बोरा चावल खा गए। खेत में लगे मडूआ के फसल को भी बर्बाद कर दिया।

Garhwa : चार-पांच महीने पहले भी मचा चुके हैं उत्पाद

वहीं जीतू सिंह ने बताया कि हाथियों के झुंड ने एक कियारी लगे धान के फसल को बर्बाद कर दिया। हाथियों ने चार-पांच महीने पहले भी उनके घरों को ध्वस्त किया था जिसका मुआवजा आज तक उन्हें नहीं मिल पाया है। गांव वालों ने बताया कि हाथी काफी मशक्कत के बाद भोर में 4:00 बजे जंगल की ओर भागे।

ये भी पढे़ं- Palamu Crime : चुपके से बाइक उड़ाने वाला शख्स धराया, दिवाली पर 14 हजार… 

2 min 3 22Scope News

अब सवाल यह उठता है कि रंका अनुमंडल क्षेत्र में कई महीनों से हाथी का उत्पात जारी है लेकिन वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने में अभी तक असफल रही है। हाथी कभी किसी का जान ले रहे हैं तो कभी फसल और घर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि वन विभाग की टीम ने हाथियों से रंका अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीणों को कब तक हाथियों के उत्पात से मुक्त करा पाती है।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...