बांका : फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नाक के नीचे अवैध महुआ बाइक पर लोड कर फुल्लीडुमर बाजार के ही एक चर्चित महुआ माफिया आज यानी 25 दिसंबर को प्रातः इटवा गांव की तरफ जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान फुल्लीडुमर बाजार वासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ कारू साह पिता महादेव साह ने अवैध महुआ बाइक से लेकर बेचने जा रहे रामप्रसाद साह का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होते हुए जमकर लाठी, डंडे और ईंट आदि से जमकर मारपीट शुरू हो गई।
वहीं अवैध महुआ कारोबारी ने कारू साह को अकेला पाकर रामप्रसाद साह और नंदन कुमार आदि कई लोगों ने मिलकर जमकर बेरहमी के साथ मारपीट कर लाठी, डंडे एवं ईंट आदि से बुरी तरह करू साह को जख्मी कर दिया गया। वहीं जख्मी कारू साह ने बताया कि उक्त महुआ कारोबारी स्थानीय थाने को मैनेज कर मोटी रकम प्रतिमाह देकर दिन के उजाले से रात के अंधेरे तक अवैध महुआ की खुलेआम बिक्री करते हैं। जिस पर स्थानीय पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है। अवैध महुआ बिक्री का विरोध करने पर जमकर हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आ गया है।
यह भी देखें :
स्थानीय पुलिस प्रशासन घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। साथ ही फुल्लीडुमर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने अवैध रूप से महुआ बिक्री, भंडारण एवं परिवहन को अवैध बताते हुए पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई करने की भी बात कही। वहीं मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़े : New Year में शराब खपाने की तैयारी, तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सामान बरामद
दीपक कुमार की रिपोर्ट


















