स्कूल में टोपी पहनने पर शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, एफआईआर दर्ज

Desk. खबर उत्तर प्रदेश से है। प्रदेश के बलिया में एक कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक पर एक छात्र को स्कूल में टोपी पहनने के लिए पीटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है। घटना के बाद चितबड़ागांव थाने में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

स्कूल में टोपी पहनने पर छात्र की पिटाई

जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने कथित तौर पर छात्र के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और स्कूल में टोपी पहनने पर उसकी पिटाई की। जब छात्र के पिता ने अगले दिन घटना के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की तो शिक्षक ने कथित तौर पर छात्र को फिर से पीटा। इसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

अपनी शिकायत में छात्र के पिता ने आरोपी शिक्षक पर अपने बेटे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और स्कूल में टोपी पहनने के लिए उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। घटना 20 दिसंबर को हुई थी।

पुणे में भी हुआ था ऐसे ही मामला

बता दें कि, इसी तरह की एक घटना पुणे में हुई थी। यहां के एक निजी स्कूल में एक शिक्षक पर कक्षा 6 के एक छात्र की शर्ट नहीं पहनने के कारण पिटाई करने और उसे घायल करने के आरोप में पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया था। छात्र के पिता की शिकायत के बाद पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (2) और किशोर न्याय अधिनियम 2015 (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...