BPSC अभ्यर्थियों को उकसाया गया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

पटना: गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बीपीएससी के विरुद्ध धरना दे रहे अभ्यर्थी को उकसाने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल गुरुवार को वीर बाल दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना सिटी में स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहब पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के नाबालिग पुत्रों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

आज के छोटे बच्चों को गुरुगोविंद सिंह समेत अपने इतिहास को जानना चाहिए। गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के नाबालिग पुत्र जिनकी आयु महज 6 से 9 वर्षों के बीच थी ने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। हम उन्हें शत शत नमन करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए तख्त श्री हरमंदिर साहब पहुंचे हैं।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बीपीएससी के विरुद्ध धरना दे रहे अभ्यर्थी के मामले बात करते हुए कहा कि सभी अभ्यर्थी शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे लेकिन उन्हें कुछ लोगों ने उकसाया और इसके बाद से अभ्यर्थी के आंदोलन का रुख बदल दिया गया। बीपीएससी एक स्वतंत्र इकाई है और योग के पास फैसला लेने का पूर्ण अधिकार है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna में ‘रघुपति राघव राजाराम पर हुआ हंगामा’ तो लालू ने कहा….

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC
BPSC

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...