Giridih Crime : अवैध माइका कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो मालवाहक जब्त…

Giridih Crime : गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध माइका कारोबार के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की गई है। मनसाडीह ओपी अंतर्गत तिसरो गांव के पास से अवैध माइका लदे दो वाहनों को पुलिस, वन विभाग और एसएसबी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर जब्त किया है।

ये भी पढ़ें- Gumla Breaking : अंधविश्वास ! बुजुर्ग को जलती चिता में फेंका मौत, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih Crime : थाने में जब्त वाहन
Giridih Crime : थाने में जब्त वाहन

Giridih Crime : माइका लदे एक पिकअप और एक टाटा 407 ट्रक जब्त

बताया जाता है कि वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग, एसएसबी और मनसाडीह ओपी पुलिस के द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। जिसमें माइका लदे एक पिकअप और एक टाटा 407 ट्रक जब्त किया गया। जिसे बिट कार्यालय तिसरी लाया गया।

ये भी पढ़ें- Garhwa Arrest : गढ़वा से 9 लूटेरे गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक… 

फ़िलहाल विभाग अपराधियों की पहचान करने में जुटी है, जिसके बाद वनवाद दायर किया जाएगा। कार्रवाई में मुख्य रूप से तिसरो एसएसबी कैंप के इंस्पेक्टर विजय पाल, मनसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार, प्रभारी वनपाल अभीमीत राज, वन उप परिसर पदाधिकारी रंजीत प्रभाकर, अक्षय सिन्हा, सूर्यकांत कुमार, शशि कुमार, रवीश कुमार, गौतम दास व अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट—

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...