पीएम मोदी ने कहा – डॉ. मनमोहन ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया काम

डिजिटल डेस्क: पीएम मोदी ने कहा – डॉ. मनमोहन ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया काम। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया।उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। पूर्व प्रधानमंत्री को पूरा देश नमन कर रहा है।  राष्ट्रपति, पीएम मोदी, सोनिया गांधी, राहुल-खरगे-प्रियंका समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान पूर्व पीएम के आवास पर मौजूद रहे। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ. मनमोहन ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया।

दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन के निधन पर यह बोले पीएम नरेंद्र मोदी…

पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि – ‘…पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा। एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में सेवाएं दीं। उन्होंने रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में सेवाएं दीं। पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे और देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव रखी।

…जनता के प्रति, देश के विकास के प्रति उनका जो समर्पण था, उसे हमेशा बहुत सम्मान से देखा जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन ईमानदारी, सादगी का प्रतीक था। उनकी सौम्यता, बौद्धिकता उनके जीवन की पहचान रही। मुझे याद है, जब राज्यसभा में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था तो मैंने कहा था कि उनका बतौर सांसद समर्पण सीखने लायक है।

…उच्च पदों पर रहने के बावजूद अपनी जड़ों को कभी नहीं भूले। वे सभी के लिए सहज उपलब्ध रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मनमोहन सिंह के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुले मन से चर्चा होती थी। दिल्ली आने के बाद भी उनसे समय-समय पर चर्चा होती थी, वो चर्चाएं और मुलाकातें मुझे हमेशा याद रहेंगी। आज इस कठिन घड़ी में मैं उनके परिवार के प्रति संवेदानाएं अर्पित करता हूं।’

File photo of Late Ex PM Dr. Manmohan Singh
File photo of Late Ex PM Dr. Manmohan Singh

राजघाट के पास कल होगा अंतिम संस्कार,  कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा पार्थिव शरीर…

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह की बेटी आज देर रात तक भारत पहुंच सकती हैं। पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा।

आम लोग पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक कर सकेंगे। कांग्रेस मुख्यालय से ही मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ‘अभी कार्यक्रम तय नहीं है। उनकी एक बेटी हैं जो बाहर से आ रही हैं वे दोपहर या शाम तक आएंगी। उसके बाद ही सब तय होगा। हो सकता है कि अंतिम संस्कार कल हों। शायद 9-10 बजे के बाद आम जनता को दर्शन की इजाजत मिलेगी।’

दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।
दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति  और असदुद्दीन ओवैसी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि – ‘…मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है’।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि – ‘पूर्व प्रधानमंत्री और देश के आर्थिक परिदृश्य को बदलने वाले अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वो देश की आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार रहे। उन्होंने देश को महत्वपूर्ण परिवर्तन से आगे बढ़ाया। उन्होंने विकास और समृद्धि के नए रास्ते खोले’। 

पीएम मोदी की पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन संग पुरानी तस्वीर।
पीएम मोदी की पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन संग पुरानी तस्वीर।

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर असदुद्दीन ओवैसी ने दुख जताया है। ओवैसी ने कहा कि –  ‘…डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। विभाजन के बाद आए शरणार्थी, जो आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री बने।

…उनकी कहानी बहुत ही अनोखी है। मैं उन्हें हमेशा ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद रखूंगा, जिन्होंने अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों सहित भारत के हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए ईमानदारी से प्रयास किए। उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं’।

पूर्व पीएम संग पीएम मोदी की फाइल फोटो
पूर्व पीएम संग पीएम मोदी की फाइल फोटो

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर कहा कि – ‘सरदार मनमोहन सिंह जी ने जो सम्मान दिया, वैसा राजनीति में कम ही लोग प्रेरित करते हैं। उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी। वो हमेशा उन लोगों के बीच रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं । वो सच में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी व्यक्ति थे’।

दूसरी और, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह समेत अपने सभी कार्यक्रम सात दिन के लिए रद्द कर दिए। कांग्रेस के सभी कार्यक्रम 3 जनवरी 2025 से शुरू होंगे।

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...