Economic उदारीकरण के शिल्पकार सरदार मनमोहन सिंह ने आधुनिक व स्वावलंबी भारत की नींव रखी, लालू-तेजस्वी ने व्यक्त किया दुख

Economic

पटना: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश शोकाकुल है और पक्ष विपक्ष सभी नेता एवं देश के सभी लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। मनमोहन सिंह की सरकार मे रेल मंत्री रह चुके लालू प्रसाद याद ने भी उनकी निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। लालू यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार सुना । सरदार मनमोहन सिंह जी ईमानदारी, सादगी, सज्जनता, सरलता, विनम्रता, बुद्धिमत्ता व दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थे। आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार सरदार मनमोहन सिंह ने आधुनिक व स्वावलंबी भारत की नींव रखी। उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है। उनका प्रचुर स्नेह मुझे मिलता रहा। ऐसे विनम्र विशाल व्यक्ति के साथ काम करना मेरा सौभाग्य था।

𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟏𝟒 के बीच उन्होंने बिहार और भारत को बेहतरीन एवं फलदायक वर्ष अथवा यूं कहे कि स्वर्णिम दशक दिया। यूपीए गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी राजद के नेता तथा कैबिनेट सहयोगी रेलमंत्री के रूप में हमारी सकारात्मक पहल एवं आग्रह पर उन्होंने 𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟎𝟗 के बीच बिहार को विकास कार्यों के लिए 𝟏 लाख 𝟒𝟒 हज़ार करोड़ की धनराशि एवं परियोजनाएं दी। कोसी विभीषिका के समय हमारे निवेदन पर तुरंत बिहार चले आए तथा हजारों करोड़ की आर्थिक सहायता, राहत सामग्री एवं राशि प्रदान की।

उनके स्वर्गवास उपरांत 𝟐𝟎𝟎𝟒 से 𝟐𝟎𝟏𝟒 के स्वर्णिम दशक में उनकी छाप व उनकी सफलता एक रिकॉर्ड के रूप में स्वतः ही इतिहास में ओर अधिक जोर-शोर से प्रचारित होगी। उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। इस कठिन समय में उनके परिवार, प्रियजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक शोक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शोक व्यक्त की और कहा कि इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!! देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सरदार डॉ मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। आपकी सौम्यता एवं सुजनता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    प्रगति यात्रा के दौरान दूसरे चरण में इस जिले में जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Economic Economic Economic Economic Economic
Economic

Ramgarh Cantt Development Schemes: रामगढ़ छावनी परिषद के वार्डों में विकास...

Ramgarh Cantt Development Schemes: रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ छावनी परिषद के विभिन्न वार्डों में जनसुविधाओं और आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से...

Chanho Karam Festival: चान्हो में करम पूर्व संध्या पर मंत्री शिल्पी...

Chanho Karam Festival, चान्हो: सरना समिति, चान्हो के तत्वावधान में सरना बाल विकास उच्च विद्यालय, पोढ़ाटोली में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival: रांची में ‘व्यंग्य के रंग’...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival, रांची: राजधानी राँची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित JFTA स्टूडियो थिएटर में रविवार, 20 सितंबर 2026 को एक...