Advertisment

1 January तक राज्य में नहीं होगा राजकीय समारोह, मुख्य सचिव ने..

पटना: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश मे शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार की देर शाम उन्होंने दिल्ली के एम्स मे अंतिम सांस ली। एम्स प्रशासन के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर की पुष्टि करते ही पूरा देश शोक की लहर मे डूब गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के सभी राजनेता एवं विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज लोगों ने शोक जताई।

शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की गई और कैबिनेट मे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राष्ट्रीय शोक के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। केंद्र सरकार के द्वारा सात दिनों के राष्ट्रीय शोक घोषित किए जाने के बाद अब बिहार सरकार ने भी सभी सरकारी कार्यकर्मों को रद्द कर दिया है। मामले मे बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित करने की जानकारी दी।

उन्होंने पत्र में बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 26 दिसम्बर से एक जनवरी तक के लिए राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देश भर में जहां भी तिरंगा झण्डा फहराया जाता है वहां झण्डा आधा झुका रहेगा तथा कोई भी राजकीय समारोह या सरकारी मनोरंजन से सबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    प्रगति यात्रा के दौरान दूसरे चरण में इस जिले में जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

January January January
January

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...

 Bihar Cooperative Policy:बिहार में सहकारिता से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, नई Policy...

 बिहार में सहकारिता नीति 2026 से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। रैयाम में आदर्श शुगर कॉम्प्लेक्स, तरकारी बूथ और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। Bihar...

Bihar Fisheries Cooperative: बिहार में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों का विस्तार, जिला...

 बिहार में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए जिला और प्रमंडल स्तर पर संघ तथा राज्यस्तरीय परिसंघ के गठन पर सहमति बनी...