गुरु रहमान को Patna Police ने किया तलब, कहा ‘पेश करें सुबूत…’

पटना: राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर पिछले 10 दिनों से बीपीएससी अभ्यर्थी 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को अभ्यर्थियों के धरनास्थल पर गुरु रहमान और खान सर भी पहुंचे थे। अब बिहार पुलिस ने गुरु रहमान को साक्ष्य के साथ तलब किया है। गुरु रहमान को गर्दनीबाग थाना में साक्ष्य के साथ शुक्रवार को आने के लिए कहा गया है।

बिहार पुलिस ने गुरु रहमान को साक्ष्य के साथ तलब किया है
थानाध्यक्ष के बयान के आधार पर दर्ज मामला के आधार पर अब पुलिस ने गुरु रहमान को नोटिस भेजा है
गुरु रहमान को  70वीं बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक होने का साक्ष्य प्रस्तुत कर जांच में सहयोग करने को कहा गया है

मिली जानकारी के अनुसार गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष के बयान पर एक मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष के बयान के आधार पर दर्ज मामला के आधार पर अब पुलिस ने गुरु रहमान को नोटिस भेजा है। पुलिस की तरफ से गुरु रहमान को भेजे नोटिस में यह कहा गया है कि गर्दनीबाग धरनास्थल पर कुछ अभ्यर्थी बीपीएससी परीक्षा पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे हैं और यह पाया गया है कि अभ्यर्थियों को आप प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भड़का रहे हैं।

यदि 70वीं बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक होने का कोई साक्ष्य आपके पास है तो आप गर्दनीबाग थाना में 28 दिसंबर को उपस्थित हो कर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर जांच में सहयोग करें। अगर आप अपना साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करते हैं तो माना जायेगा कि आप जानबूझ कर बीपीएससी की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर आप थाना में उपस्थित हो कर अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो फिर आपके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के आधार पर आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC Exam: किसी भी सूरत में नहीं होगी परीक्षा रद्द, BPSC ने की बड़ी घोषणा

पटना से महीप राज और चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...