विवाद सुलझाने गए Cameraman की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप..

पूर्णिया: पूर्णिया में एक दैनिक अख़बार के कैमरामैन की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने के बाद परिजन समेत पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मामले में परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है।मामला खजांची हाट थाना के मरंगा की है जहां एक दैनिक अख़बार के कैमरामैन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक कैमरामैन के परिजनों ने बताया कि देर रात पड़ोसी निशु उर्फ़ निशांत यादव अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसके पिता सो रहे कैमरामैन नीलांबर यादव को घर से बुला कर झगड़ा सुलझाने के लिए ले कर गए।

झगड़ा के दौरान नीलांबर पति पत्नी के विवादों को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे तभी निशु ने उनके सर पर किसी मजबूत हथियार से हमला किया जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पूरा परिवार फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मरंगा और खजांची थान की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले की छानबीन के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रमोद यादव नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार समेत कई लोगो ने उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी। वहीं मृतक पत्रकार की बहन ने सभी आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने और इंसाफ दिलाने की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Birthday मना रहे युवकों की पुलिस से हुई झड़प, गोली लगने से एक युवक….

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Cameraman Cameraman Cameraman
Cameraman

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...