पिठौरिया में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का दोस्तों पर आरोप

रांची: युवक की संदिग्ध मौत – 19 जुलाई को रांची के पिठौरिया क्षेत्र के जंगल से पल्लव राज सिन्हा का शव पीड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। शव की बरामदगी के बाद, पल्लव के परिजनों ने उसकी संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि पल्लव की हत्या उसके दोस्तों ने पैसे के विवाद को लेकर की है, और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

युवक की संदिग्ध मौत :

परिजनों ने स्पष्ट किया है कि पल्लव की मौत सुसाइड नहीं हो सकती, क्योंकि वे एक दिन पहले तक उसके साथ संपर्क में थे। पल्लव के पिता ने बताया, “हमने एक दिन पहले ही उससे बात की थी और पैसे के लेन-देन को लेकर बातचीत की थी। हमें विश्वास है कि उसकी हत्या साजिश के तहत की गई है। पल्लव का कहना था कि उसके अकाउंट में 8000 रुपये डाल दिए गए थे, जबकि उसे केवल 7000 रुपये की जरूरत थी। इस पर भी उसने कहा कि उसके पैसे को लेकर कोई समस्या नहीं है।”

युवक की संदिग्ध मौत :

परिजनों ने आरोप लगाया कि पल्लव के पांच दोस्त, जिनमें अंकित और आकाश शामिल हैं, इस हत्या में शामिल हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मृतक की मौत को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में उसे मौत के घाट उतार दिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी और अन्य अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...