Advertisment

Dhanbad Crime : गैंगस्टर प्रिंस खान का एक गुर्गा आर्म्स के साथ गिरफ्तार…

Dhanbad Crime : गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के कुनबे को ध्वस्त करने की दिशा में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कारोबारी चेतन महतो पर गोलीबारी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। DSP मुख्यालय वन के नेतृत्व में गठित SIT ने फैजल खान नामक प्रिंस खान के गुर्गे को यूपी से गिरफ्तार किया है।

Dhanbad Crime : आरोपी के पास से जब्त सामान
Dhanbad Crime : आरोपी के पास से जब्त सामान

गिरफ्तार फैजल अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी है एवं वासेपुर में इसका भाई रहता है। पूर्व में वह बाईक चोरी एवं गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए मार्बल मिस्त्री के रूप में काम करता था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया है। बता दें कि गत 13 दिसंबर को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गोली मारी गयी थी।

Dhanbad Crime : एक पिस्टल सहित 2 जिंदा कारतूस बरामद

Dhanbad Crime : जानकारी देती पुलिस
Dhanbad Crime : जानकारी देती पुलिस

मीडिया से बात करते हुए सिटी एसपी अजित कुमार ने दी बताया कि प्रिंस खान के नेक्सस को ध्वस्त करने के लिए पुलिस अपनी रणनीति के तहत कार्रवाई कर रही है फायरिंग के एवज में उसे गैंग से पैसे दिए जाते थे।

री min 22Scope News

गिरफ्तार अपराधी के पास से एक 7.6 mm पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इस कांड में चेतन महतो की रेकी करने वाले एवं अन्य तरह से सहयोग करने वाले अपराधियों को भी जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट–

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...