पुलिस गश्ती को बेहतर बनाने के लिए मिले 70 बाइक, SSP ने दिखाई हरी झंडी

गया : गया के एसएसपी आशीष भारती ने एक विशेष पहल के तहत 70 मोटरसाइकिल को रवाना किया। ये मोटरसाइकिल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती व आम जनता को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से काम करेंगी। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने टीम को त्वरित और प्रभावी सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल से आम जनता को न केवल बेहतर सुरक्षा और सहायता मिलेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी काफी सुधार होगा। इस नई गश्ती दल के पुलिस बेड़े में शामिल होने से पुलिस बल की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। यह कदम गया जिले को एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। एसएसपी ने बताया कि शहर के विभिन्न थानों को एक बाइक और जो बड़े थाने हैं उन्हें दो या तीन बाइक उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों के थानों में भी एक एक बाइक उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि बाइक सवार पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में हर सम्भव अपना बेहतर योगदान दे सकें।

Gaya SSP 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

इन मोटरसाइकिलों के मिलने से फायदे की संभावना

यातायात प्रबंधन मोटरसाइकिल ट्रैफिक जाम में भी आसानी से चल सकती है। इससे यातायात नियंत्रण में मदद मिलेगी।
प्रभावी निगरानी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक होंगी। आपातकालीन सेवाएं जा सकेगी। दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में तेजी से सहायता पहुंचाई जा सकेगी। प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी। पुलिस बल की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़े : 10 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का...

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य...

Ranchi Train Ticket Waiting List: दुर्गापूजा में ट्रेनों में टिकट की...

 दुर्गापूजा में रांची, हटिया और संबलपुर से चलने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वंदे भारत, जनशताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस...