पटना : राजधानी पटना में आपराधिक घटनाओं से पुलिस परेशान नजर आ रहे हैं। पटना के डीआईजी सह एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने सभी सिटी एसपी और सभी डीएसपी को सड़क पर उतरकर गशती करने का निर्देश दे दिया है। अब सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक पटना के सिटी एसपी अपने-अपने क्षेत्र में गस्ती करेंगे। जो पदाधिकारी गस्ती नहीं करेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
वहीं एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि गश्ती को लेकर सभी को कार्य दिवस भी बांट दिया गया है। इन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह थाना क्षेत्र में गश्ती दल को देखेंगे। थाना थाना क्षेत्र में गश्ती दल मौजूद नहीं रहेंगे या जहां लापरवाही होगी वहां के थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े : बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पटना पुलिस में चलाया विशेष अभियान
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















