Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में केबल कंपनी में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

जमशेदपुर. जिले में केबल कंपनी में भीषण आग लगने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि अंदर रखे केबल में आग लग चुकी है। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

जमशेदपुर में केबल कंपनी में लगी भीषण आग

बंद पड़ी इस तार कंपनी में भीषण आग लगने से कंपनी के कैंपस के अंदर धमाका हो रहा है। धमाके की वजह से कंपनी की कई बड़े दीवारें गिर गई हैं। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी के बंद होने की वजह से वहां काफी अंधेरा है। इससे फायर ब्रिगेड को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है। कंपनी में कई दिनों से चोरी की घटना हो रही है। इस चोरी को छुपाने के लिए आग की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि जिला प्रशासन के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

कंपनी से थी लोगों की उम्मीदें

वहीं जमशेदपुर के लोगों को उम्मीद थी की तार कंपनी खुलने के बाद यहां के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। आग लगने से कंपनी में रखे करोड़ों रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि आग बुझने के बाद ही नुकसान के सही आकंड़ा का पता चल पाएगा।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...