Commercial Advertisment

शराब तस्करों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की हुई मौत, दूसरा घायल

कैमूर : कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के केकढा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। टक्कर होने के बाद बाइक पर लदा शराब पूरी तरह से बिखर गया। ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना चांद पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी चांद पहुंचाया जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया। दोनों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पदमा डिहरी गांव के डब्लू धोबी के पुत्र धीरज कुमार घायल बताए जा रहे हैं, जबकि भगवानपुर थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव के करीमन राम के पुत्र अजय कुमार मृतक बताया जा रहे हैं।

वहीं पुलिस शराब तस्करी को लेकर बाइक चालक के ऊपर चांद थाने में प्राथमिकी दर्ज किया है। सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार सिंह ने बताया भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक यूपी की तरफ से बाइक लेकर आ रहे थे तभी उनकी बाइक चांद थाना क्षेत्र के केकढा गांव के पास पेट से टकरा गई है जिसमें एक लड़के की मौत हो गई है, दूसरा घायल है। उसको प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल भभुआ में करने के बाद रेफर कर दिया गया है।

यह भी देखें :

चांद थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आने के दौरान शराब तस्करों की बाइक पेड़ से टकरा गई थी जिसमें दो लोग घायल थे शराब उनका बिखर गया था। पुलिस सूचना पर पहुंची तो दोनों को चांद पीएचसी भिजवाई थी और उनके शराब को जब्त करते हुए वाहन को चांद थाना लाया गया था। पुलिस की तरफ से चांद थाने में वाहन चालक शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : जंगल में ग्रामीणों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब भट्टी को किया ध्वस्त

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...

Ranchi Land Dispute Case: रांची सिविल कोर्ट के वकील पर संपादक...

Ranchi Land Dispute Case: चान्हो थाना क्षेत्र के ग्राम मसमानो में एक जमीन की घेराबंदी और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया...

Samrat Chaudhary Rajnath Singh Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में...

Samrat Chaudhary Rajnath Singh Meeting, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री...