BPSC अभ्यर्थियों की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले पप्पू, कहा- बच्चों को मिलेगा इंसाफ

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अभ्यर्थियों की मांग को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अभी थोड़ी देर पहले अभ्यर्थी डेलिगेशन के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। इसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि राजपाल राजेंद्र विश्वनाथआर्लेकर ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात करूंगा। हर कीमत पर बच्चों को इंसाफ मिलेगा।

पप्पू यादव ने अभी कहा कि राज्यपाल ने बीपीएससी के अध्यक्ष को तलब किया है। वहीं प्रशांत किशोर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के इस आंदोलन को फ्रॉड प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के हाथों बेच दिया है। उन्होंने पदाधिकारी के पैसा लेकर साठगाठ भी किया है और रात में धरनास्थल पर जाकर अभ्यर्थियों के साथ गाली-गलौज किया है। प्रशांत किशोर को मालूम नहीं है कि छात्र आंदोलन के सामने सरकार घुटने टेकी है। पप्पू ने कहा कि कोर्ट का ऑर्डर भी लिए हैं। हमने राजपाल को विज्ञप्ति भी दिखाई है। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि पटना के डीएम और एसपी से बात करूंगा। मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा और बीपीएससी के अध्यक्ष से भी बात कर अभ्यर्थियों को इंसाफ दिलाऊंगा।

यह भी पढ़े : Breaking : BPSC मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे पप्पू

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...