Advertisement
Advertisement

BPSC Bihar Bandh : पप्पू के समर्थकों ने सचिवालय हॉल्ट पर रोकी ट्रेन

पटना : BPSC Bihar Bandh –  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। वहीं निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद के आह्वान पर उनके समर्थक ट्रेनों का चक्का कर रहे हैं। सांसद पप्पू के बिहार बंद के आह्वान पर उनके समर्थकों ने सचिवालय हॉल्ट पर पैंसेजर ट्रेन को रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पप्पू यादव सचिवालय हाल्ट से इनकम टैक्स गोलंबर तक पैदल मार्च करने जा रहे हैं।

Best GPS in India

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव के समर्थन रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच जाकर बैठ गए, जिन्हें पुलिस ने जबरदस्ती ट्रैक से हटाया। हालांकि पप्पू यहां नहीं पहुंचे हैं। पप्पू की तरफ से बिहार बंद के दौरान प्रदेश से गुजरने वाले नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई थी। पूर्णिया सांसद ने कहा था कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण चक्का जाम रहेगा। उनका उद्देश्य शांतिपूर्वक तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है।

BPSC Bihar Bandh
BPSC Bihar Bandh

यह भी देखें :

BPSC Bihar Bandh
BPSC Bihar Bandh

BPSC Bihar Bandh :

वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठंबधन के छात्र संगठन भी आज बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में सीएम हाउस का घेराव करने वाले हैं। 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। उनके आंदोलन को लेकर प्रदेश में राजनीति भी तेज हो गई है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं। प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। पटना जिला प्रशासन ने गुरुवार रात प्रशांत किशोर को नोटिस जारी किया था, जिसमें गांधी मैदान खाली करने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़े : BPSC री-एक्जाम को लेकर पप्पू के समर्थन में उतरे अलग-अलग जिले के लोग

विवेक रंजन और महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...