Advertisement
Advertisement

BPSC Controversy Political Hijack : BPSC मुद्दे को लेकर पप्पू ने फिर किया बंद का ऐलान

पटना : BPSC Controversy Political Hijack – पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अभी थोड़ी देर पहले बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर बीपीएससी परीक्षा की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने इस मामले में सरकार से गहराई से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

BPSC Controversy Political Hijack – BPSC परीक्षा की जांच

पप्पू यादव ने बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

BPSC Controversy Political Hijack – बिहार बंद का ऐलान

पप्पू यादव ने 12 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यह बंद छात्रों और जनता को न्याय दिलाने के लिए है। उन्होंने स्कूल-कॉलेज बंद रखने की अपील की ताकि आंदोलन में छात्र-छात्राएं शामिल हो सके। पप्पू ने बीपीएससी मुद्दे पर राजनीति करने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुद्दे से भटककर अपने राजनीतिक लाभ के लिए इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया और कहा कि संघर्ष करने वाले नेताओं को ही जनता का समर्थन मिलना चाहिए।

MP Pappu Yadav 1 22Scope News

यह भी देखें : BPSC Controversy Political Hijack

पप्पू यादव ने बीपीएससी परीक्षा की जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग की। सिपाही भर्ती घोटाले की जांच और इसमें शामिल लोगों की संपत्ति की जांच की भी अपील की। उन्होंने छात्रों और जनता से अपील की है कि वे इस आंदोलन का हिस्सा बनें और 12 जनवरी को बिहार बंद को सफल बनाएं। उनका कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ बीपीएससी के छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे बिहार के भविष्य की है। राजनीतिक माहौल गरम है और बीपीएससी मुद्दा आगामी दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है।

यह भी पढ़े : पटना में BPSC के विरोध में धरना प्रदर्शन, पप्पू यादव समेत करीब 200 लोगों पर FIR

महीप राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...