Begusarai में महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने काटा बवाल, मायके वालों के साथ स्थानीय लोगों ने…

बेगूसराय: बेगूसराय में पारिवारिक कलह में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या करने के बाद उसके मायके वालों ने जम कर बवाल काटा और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मामला बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बहरामपुर की है। जानकारी के अनुसार बीती रात बहरामपुर निवासी पंकज राय की पत्नी रेनू देवी ने फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला के मायके वाले को जब मामले की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे।

मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया तथा कहा कि जब हम यहां पहुंचे तो देखा कि मृतिका के हाथ पैर बंधे हुए थे। बताया जा रहा है कि मृतिका के ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं। मृतिका के मायके वालों ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया और बछवाड़ा समसा पथ को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका के मायके वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट भी की जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   BPSC के विरोध में बेगूसराय में भी प्रदर्शन, AISF के छात्रों ने कहा…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...