Giridih: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, बाजार में फूंका पुतला

Giridih: गावां बाजार स्थित पुराना डाक घर के पास सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर पुतला फूंका और उनसे इस्तीफा देने की मांग की।

Giridih: गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव एवं संचालन सकलदेव यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। पूर्व विधायक यादव ने कहा कि अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का सांसद भवन में अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि संविधान में विश्वास रखने वाले न्याय प्रिय लोगों के लिए बाबा साहब रोल मॉडल है, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। बाबा साहब ने करोड़ों लोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा दिलाकर उनके हक हुकूक और समाज में बेहतर जीने की संवैधानिक व्यवस्था की है। अमित शाह को खुद इस बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Nishant Kumar Varanasi Visit: वाराणसी में निशांत कुमार के दौरे को...

Nishant Kumar Varanasi Visit: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...