पुलिस ने पेश किया मानवता का मिसाल, जख्मी एक माह के बच्चे को गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

मोतिहारी : मोतिहारी में अब पुलिस पीपुल फ्रेंडली बन रही है और बेहतर पुलीसिंग के साथ साथ मानवता की मिशाल भी पेश कर रही है। मोतिहारी के अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने सड़क दुघर्टना में घायल परिजन को सड़क से उठाकर अस्पताल तक पहुंचाकर मानवता का बेहतर मिसाल पेश किया है। सड़क दुघर्टना में हुए घायलों को आटो से लेकर बोरिंग चौक स्थित एबी हास्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाए और खुद एक माह के बच्चे को गोद में लेकर हास्पिटल पहुंचकर भर्ती भी कराया और ठीक होने के बाद निकले। जिसकी स्थानीय लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि एक माह के बच्चे का मोतिहारी से इलाज कराकर अरेराज दामोदरपुर के जयप्रकाश शुक्ला, पत्नी अमरीता देवी व छोटी पुत्री कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पशुरामपुर चौक के नजदीक एक गाड़ी के चकमा देने से कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया। जहां सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच मोतिहारी से लौट रहे एसडीपीओ रंजन कुमार ने सड़क किनारे कार में रोते चिल्लाते देखा तो सन्न रह गए और तत्परता दिखाते हुए अपनी सरकरींगाड़ी रोककर कार से घायलों को बाहर निकाला। भाड़े का गाड़ी लेकर घायलों को तुरंत बैठाया और बच्चे को गोद में लेकर खुद एबी हास्पिटल पहुंचकर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां खुद आईसीयू से लेकर ओटी तक डीएसपी दौड़ कर इलाज करबाते दिखे। जब चिकित्सकों ने बताया कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं तब वह चले गए। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : लछमीपुर गांव बिहार का पहला शराब मुक्त गांव घोषित

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...