Advertisment

Bokaro : वज्रपात से 50 बच्चे घायल, बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर

बोकारो : वज्रपात से 25 से 30 बच्चे घायल हुए हैं. जिसमें कई बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

इस घटना में बांधडीह मीडिल स्कूल के 12 से 15 बच्चे भी शामिल है.

मामला बोकारो के जैनामोड़ का है. घायल बच्चों को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है,

जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली.

वहीं अस्पताल पहुंचकर बच्चों से भी मुलाकात की.

और डाक्टरों से कहा गया है कि इसकी समुचित इलाज हो.

बेहतर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर

जैनामोड़ स्थित मध्य विद्यालय बांधडीह में आज दोपहर स्कूल के

बरामदे में बिजली गिरने से विद्यालय के 25 से 30 छात्र इसकी चपेट में आ गए.

इसमें एक चौथी कक्षा की छात्रा डोली प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी छात्रों को इलाज के लिए जैनामोड़ रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर अवस्था में घायल छात्रा को बोकारो जेनरल अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंचे बोकारो के सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि एक बच्ची गंभीर रुप से घायल है. बाकी बचे डरे हुए हैं. सभी का इलाज चिकित्सकों के द्वारा किया गया है. उन्होंने कहा कि यह एक दुःखद घटना घटी है.

कक्षा एक और दो के बरामदे में गिरी बिजली

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोपहर 12ः30 बजे के करीब हल्की हल्की बारिश हो रही थी. इसी दौरान कक्षा एक और दो के बरामदे में बिजली गिर गई. बच्चे डर के कारण चिल्ला रहे थे. तभी तुरंत आनन-फानन में बच्चों को उठाते हुए जैनामोड़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. उसके बाद इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई.

25 से 30 बच्चे घायल

प्रधानाध्यापक शशि भूषण महतो ने बताया कि इस घटना में 25 से 30 बच्चे घायल हुए. एक बच्ची जो गंभीर अवस्था में घायल है वह कक्षा 4 की छात्रा है.

जानिए तड़ित चालक पर क्या बोले प्रधानाध्यापक

विद्यालय में तड़ित चालक नहीं होने के सवाल पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्ष 2004 में विद्यालय में तड़ित चालक लगाया गया था. लेकिन उसके बाद 8 से 10 डीडीओ और प्रधानाध्यापक बदले. लेकिन यहां तड़ित चालक नहीं लगाया गया .उन्होंने बताया कि वे खुद 1 जून 2021 से विद्यालय के चार्ज में है. लेकिन जब मुझे विद्यालय हैंडोवर दिया गया तो उसमें तड़ित चालक का जिक्र नहीं था. जानकारी के मुताबिक विद्यालय में तड़ित चालक की चोरी गई है.

अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

इस हादसे की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को मिली सभी अपने बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए. अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सिविल सर्जन खुद पहुंच गए और चिकित्सकों की बड़ी टीम को लगाकर बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

फायर बिग्रेड के मॉक ड्रिल में डेढ़ दर्जन बच्चे बेहोश

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...