Advertisement
Advertisement

बाबूलाल मरांडी की सीएम हेमंत सोरेन से अपील, जारी करें बेरोजगार युवाओं के लिए नियुक्ति कैलेंडर

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने पहली कैबिनेट बैठक के बाद 1 जनवरी 2025 से पूर्व जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं के लिए नियुक्ति कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन आज वर्ष का अंतिम दिन बिना कैलेंडर की घोषणा के बीत गया।

बाबूलाल मरांडी की सीएम हेमंत सोरेन से अपील

उन्होंने कहा कि साल का अंतिम दिन भी बीतने को है, लेकिन अब तक परीक्षा परिणाम अथवा कैलेंडर जारी करने की कोई पहल नहीं की गई है। ऐसा लगता है कि राज्य सरकार फिर अपनी पुरानी चाल से ही चलेगी।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है! मुख्यमंत्री पद के गरिमा का सम्मान करिए और झूठ बोलने की आदत छोड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन शुरू कीजिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी घोषणाओं के अनुरूप अविलंब प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वर्ष भर का कैलेंडर जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करें।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...