अयोध्या में New Year पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रही लाखों श्रद्धालु की भीड़

अयोध्या: एक जनवरी यानि नव वर्ष, यूँ तो यह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नववर्ष है लेकिन बावजूद इसके भारत में अधिकाधिक संख्या में लोग नववर्ष पर भगवान का दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं और नया वर्ष खुशियों भरा बीते इसकी कामना करते हैं। इसी कड़ी में अयोध्या में इस वर्ष नव वर्ष पर भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस वर्ष रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। नव वर्ष के पांच दिन पहले ही अयोध्या में सारे लॉज और होटल के कमरे फुल हो गए हैं।

बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला नया साल है। इस दौरान एक दिन पहले से ही रामपथ से भक्ति पथ तक पूरे दिन श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंजता रहा। नववर्ष पर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लोग 25 दिसंबर से ही अयोध्या पहुंचने लगे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख से अधिक तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

इससे पहले मंगलवार को रामलला के दरबार में एक लाख से अधिक भक्त पहुंचे। जबकि हनुमानगढ़ी में सुबह पांच से लेकर रात नौ बजे तक दर्शन के लिए कतार लगी रही। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने जगह-जगह यातायात डायवर्जन लागू कर रखा है। टेढ़ी बाजार से वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। वहीं रामघाट व लता चौक से भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    New Year होगा नौकरी वाला वर्ष, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा…

New Year New Year New Year

New Year

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img