Bihar Jharkhand News | Live TV

नववर्ष की शुरुआत में रांची और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ी, कोहरा और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि नववर्ष के पहले सात दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि अगले चार दिनों में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 1 जनवरी को सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है, जिसके बाद आसमान साफ रहेगा। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का असर रहेगा, और सुबह और देर रात कोहरे का असर जारी रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मैक्लुस्कीगंज और आसपास के इलाकों में ठंडी का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। 1 जनवरी को मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जबकि कांके में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में स्माग और कोहरे के साथ ठंडी हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। 72 घंटे के भीतर शीत दिवस जैसे हालात बन सकते हैं, और अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट की आशंका है।

मंगलवार को सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही, और अधिकांश लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।

Follow Us on Google News

Related Articles

Video thumbnail
रांची में महाकुम्भ थीम पर माँ सरस्वती का पूजा पंडाल
02:13
Video thumbnail
बोकारो में काँग्रेस के नेताओं ने CM हेमंत का किया स्वागत,रेल बजट में झारखंड को आवंटित हुआ 7306 करोड़
03:31
Video thumbnail
गढ़वा, देवघर, साहिबगंज, रामगढ़ की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। Top News।
07:17
Video thumbnail
हजारीबाग: सरसों के फूल से पटे खेत, किसानों के चेहरे पर मुस्कान
03:31
Video thumbnail
रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन, News @22SCOPE के कर्मियों ने बढ़ - चढ़कर किया रक्तदान
03:09
Video thumbnail
तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर बैठक, DDC ने कहा महाकुंभ के तर्ज पर इस बार…
04:47
Video thumbnail
सीएम के आदिवासी को बसाने वाले बयान पर भाजपा नेता ने कसा तंज, कहा - पहले चुनावी वादा तो करें पूरा
03:14
Video thumbnail
CTET अभ्यर्थी हो रहे एकजुट, बताया अब आगे की क्या है रणनीति, सीएम हेमंत सरकार पर बोले...
13:48
Video thumbnail
पटना में सरस्वती पूजा में क्या है खास, शिक्षक और छात्रों ने क्या कहा सुनिए..
28:41
Video thumbnail
रांची के वार्ड नं - 37 के लोग पानी की किल्लत से परेशान, साफ-सफाई के साथ-साथ चोरी भी बड़ी समस्या पर…
28:57
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -